Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram RSS
    Facebook X (Twitter) Instagram RSS
    Aavomi.com
    Subscribe
    • Motivation
    • SUCCESS
    • Hindi Story
    • Health
    • Biography
    • love life
    Aavomi.com
    Home » विचारो में बदलाव बेहद जरुरी हैं तभी हम नई चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो पायेंगे
    Motivation Motivation in Hindi SUCCESS 6 Mins Read

    विचारो में बदलाव बेहद जरुरी हैं तभी हम नई चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो पायेंगे

    Jyoti YadavBy Jyoti YadavUpdated:July 6, 20216 Mins Read
    4 Life Changing Thoughts In Hindi
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit Telegram WhatsApp

    एक खुशहाल जीवन को जीने के लिए हमारी life में समय के साथ बदलाव होना बहुत ही जरुरी है अब चाहे वो बदलाव हमारी जीवनशैली का हो या फिर वो बदलाव हमारे विचारो का हो क्योकि बदलाव इस दुनिया की हर चीज़ के लिए बेहद ही जरुरी होता है।

    Contents

    4 Life Changing Thoughts In Hindi

    आज हम आपके साथ शेयर करने वाले है किविचारो में बदलाव क्यों जरुरी है क्योकि विचारो में बदलाव होना बेहद ही जरुरी हैं तभी हम नई चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो पायेंगे।

    विचारो में बदलाव क्यों जरुरी है 

    बदलाव इस दुनिया का एक परम सत्य है यह परिवर्तन निरंतर चलने वाले इस जीवन का एक प्रमुख हिस्सा होता है हमको समय के साथ हर परिस्थिति में अपने mind को तैयार रखना होता है तभी हम आगे बढ़ सकते है।

    अगर हम बात करे नदी में बहते हुए पानी की जब वो बहता रहता है तो वो इस nature के अनुसार चल रहा होता है और वो बहता हुआ पानी सभी के लिए जरुरी होता है लेकिन जब पानी एक जगह रुक जाता है तो वो सड़ने लग जाता है जो की किसी के भी काम का नहीं होता है।

    इसी तरह से अगर हमारे विचार भी रुक जाते है या फिर हर समय एक ही तरह के होते है तो हम कभी भी आगे नहीं बढ़ पाते है क्योकि बिना विचारो के परिवर्तन जीवन का कोई औचित्य नहीं होता है।

    जब हम अपने अंदर छोटे-छोटे बदलाव करते रहते है तो उसका जो असर होता है वो बहुत ही बड़ा होता है लेकिन उस समय पर वो हमको नजर नहीं आ रहा होता है लेकिन impact बहुत ही अलग और बड़ा होता है।

    किसी काम को लेकर जब हमारे विचार और हमारी thought process बदल जाती है तो हमारा काम करने का नजरिया भी बदल जाता है जो की हमारे अंदर एक नई ऊर्जा को भर देता है।

    कोई भी काम में अपने विचारो को बदलने का मतलब होता है कि हम उस काम की दोनों side को देख पा रहे है जिससे की हमको नजर आ रहा होता है कि इसको करने से क्या फायदा होता है और क्या नुकसान होता है और फिर उसके हिसाब से हम अपने निर्णय को ले पाते है।

    जीवन घटनाओ का एक चक्र होता है जिसमे निरंतर कुछ न कुछ घटित होता ही रहता है अगर हमारी सोच एक ही जैसी होगी तो हम इस चक्र में बुरी तरह से फसते ही चले जायेगे और फिर पूरी जिंदगी कभी निकल ही नहीं पाएंगे।

    हमको हर समय यह  सोचते रहना चाहिए कि ये जीवन मेरी अनुसार कभी भी नहीं चलने वाला है क्योकि हर एक मिनट में सब-कुछ बदल रहा है कुछ पैदा हो रहा है तो कुछ मिट रहा है इसलिए परिवर्तन तो होते ही रहना चाहिए और हमको अपने अंदर बदलाव करते रहना चाहिए।

    बहुत बार हमको पता भी होता है कि हमको अपने विचार बदलने चाहिए लेकिन हम अपने उन विचारो के भंडार से बाहर आते ही नहीं है इसलिए सही सोचिये और अमीर बनिये क्योकि एक सही सोच ही बदलाव का पहला नियम होता है।

    विचारो में बदलाव बेहद जरुरी हैं तभी हम नई चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो पायेंगे

     

    विचारो में बदलाव सफलता का आधार है

    हमारे आस-पास हर एक चीज़ो में बदलाव हो रहा है समय के साथ बदलाव को अपना लेना ही कामयाबी का सबसे बड़ा आधार होता है जीवन में जब परिवर्तन का दौर आता है तब ही हमारे साथ कुछ नया होता है।

    जिस तरह से एक पेड़ के साथ होता है एक समय उसके साथ ऐसा दौर होता है जिसमे उसके फल, फूल, पत्तिया सभी चीज़े झड़ जाती है लेकिन वो पेड़ अपने-आप को उस समय पर बदलने के लिए तैयार रहता है क्योकि जब पुराने फल, फूल, पत्तिया झड़ती है तभी उसमे ये सब चीज़े वापस से नई आती है।

    जब हम सीढ़ी पर चढ़ते है तो हमको अगली सीढ़ी पर जाने के लिए सबसे पहले पिछली सीढ़ी को छोड़ना होगा तब ही हम आगे बढ़ पाते हैं  हमारे पास इसके अलावा और कोई विकल्प भी नहीं होता है।

    पहले के समय में लोग शिक्षा के प्रति इतने जागरूक नहीं थे लेकिन जैसे-जैसे समय बदला तो उसके अनुसार सभी को बदलना पड़ा क्योकि वो जरुरी था अगर कोई उसी तरह से सोच कर रह जाता तो आज मानव जिस समय में जी रहा है उसके पास इतनी सुविधा नहीं हो सकती थी।

    जीवन में समानता को बनाये रखने के लिए 

    मनुष्य ने समय के साथ शिक्षा को तो महत्व दिया है लेकिन समानता के नजरिये से देखे तो अभी भी हमारी सोच बहुत पीछे ही रह रही है हमारे अंदर वो ही पुराने विचार है जिसके आधार पर हम लोगो को judge कर रहे होते है।

    हमारे अंदर आज भी बहुत प्रकार के ऐसे विचार है या हमारी ऐसी सोच है जिसकी वजह से हमारे समाज में और हमारे परिवार में तनाव या बिखराव हो जाता है इसलिए उनको छोड़कर हमको परिवर्तन को स्वीकार करना चाहिए।

    Energy के साथ जीवन को जीने के लिए 

    जब भी हम समय के इस बदलाव के साथ-साथ चलते रहते है तो ये हमारे अंदर एक ऊर्जा की उमग को भर देता है क्योकि जब हमारी सोच बड़ी होती है तो हम अपने-आप ही बड़े होने लग जाते है।

    इस दुनिया का कोई भी इंसान बड़ा होता है अपने विचारो से जिसके विचारो में नीरसता होती है वो ही असल में एक सफल इंसान होता है।

    हम हमेशा अपने जीवन में खुश रहना चाहते है लेकिन अपने-आप को बदलने की कोशिश कभी भी नहीं करते है वो बदलाव ही हमको कभी भी खुश नहीं रहने देता है जिसकी वजह से हम life में कुछ भी बड़ा नहीं कर पाते है।

    हमारी ऐसी सोच ही हमको छोटा बना देती है एक ऐसी सोच जो की कभी भी अपने आप को बदलने के लिए तैयार नहीं होती है इस सोच को ही हमको अपने अंदर से निकालना है और एक नहीं सोच को अपने अंदर विकसित करना है।

    जिस तरह से बहता हुआ जल ही हमको सुख देता है वो चाहे बाहर हो या हमारे अंदर उसकी तरह हमको भी हमारे अंदर एक बहती हुई विचारधारा को विकसित करना है।

    जब हम अपने अंदर नई सोच को विकसित करेंगे तब ही हमारे साथ कुछ नया हो सकता है क्योकि जीवन में हमको सिर्फ वो ही मिलता है जो की असल में हम खुद होते है।

    समय के साथ चल कर अपने अंदर बदलाव कर लेंना ही एक सफल जीवन का राज होता है क्योकि जब किसी काम को लेकर हमारे विचार बदल जाते है तो हम उस काम में हर चुनौती का सामना बड़े ही आसानी से कर सकते है।

    Previous Articleकार्य असफल नहीं होता है, बल्कि उसकी गलत दिशा सफल हो जाती है।
    Next Article अधिक योग्य बने बिना दूसरों से बराबरी का दावा कभी मत करना
    Jyoti Yadav
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Jyoti Yadav is a Digital Marketing analyst by profession and like to posts motivational and inspirational Hindi Posts. She has experience in Digital Marketing and specializing in organic SEO, social media marketing, Affiliate Marketing.

    Read Below Posts

    8 Mins Read

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज आपके अंदर होनी चाहिए

    Read More
    8 Mins Read

    भगवान लक्ष्मण के जीवन के 10 रोचक तथ्य

    Read More
    8 Mins Read

    चतुर और चालाक कैसे बने

    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Posts
    April 24, 20254 Mins Read

    नए लोगों से बात करने के तरीके

    March 10, 20228 Mins Read

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज आपके अंदर होनी चाहिए

    February 26, 20228 Mins Read

    भगवान लक्ष्मण के जीवन के 10 रोचक तथ्य

    February 25, 20228 Mins Read

    प्रकृति के पांच तत्वों का महत्व

    1 2 3 … 49 Next
    Categories
    • Biography (7)
    • Education (2)
    • Health (29)
    • Hindi poem (1)
    • Hindi Story (35)
    • Interesting Facts (1)
    • love life (5)
    • Marketing (6)
    • Motivation (60)
    • Motivation in Hindi (117)
    • Random post (6)
    • Sports (1)
    • SUCCESS (58)
    • Time Management (4)
    About Aavomi
    Stay Positive Always!!
    Recent Comments
    • positivebate.com on सफल जीवन जीने के 7 बहुमूल्य नियम
    • success Ka Gyan on 100+ Best Motivational Quotes for students in Hindi l विधार्थियों के लिए बेस्ट मोटिवेशनल क्वोट्स
    • Rahul giri on 5 Best moral stories in Hindi for class 7~Hindi stories for class 7
    • Gayatri on 10 महत्वपूर्ण जीवन के पाठ जो हम भगवद गीता से सीख सकते हैं

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Contact Us
    • Guest Column
    • Sitemap
    • All Posts
    Copyright © Aavomi.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.