Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram RSS
    Facebook X (Twitter) Instagram RSS
    Aavomi.com
    Subscribe
    • Motivation
    • SUCCESS
    • Hindi Story
    • Health
    • Biography
    • love life
    Aavomi.com
    Home » जीवन में सफलता पाने के आसान तरीके ~ Success Mantra
    SUCCESS 9 Mins Read

    जीवन में सफलता पाने के आसान तरीके ~ Success Mantra

    Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:September 22, 20219 Mins Read
    6 Best Success Life Tips In Hindi
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit Telegram WhatsApp

    6 Best Success Life Tips In Hindi

    ” भगवत गीता में कहा गया है ‘काम क्रोफ या मोह’ होने से जिंदगी में कोई भी सफल नहीं हासिल कर सकता। हमें सब जग पर एक मातृ स्थिति होना चाहिए। न ज्यादा काम को महत्व देना, न ज्यादा गुस्सा करना, और मोह से तो दूर ही रहना चाहिए ”

    दोस्तों, क्या आपने अभी तक सफल होने का निर्णय नहीं लिया है ?

    अगर नहीं तो आज ही अपने जीवन को डिजाइन करना शुरू करो। अगर आप आज से शुरू नहीं करेंगे तो आपके पास बहुत ही कम वक्त होगा लाइफ में कुछ भी बड़ा करने के लिए।

    दोस्तों, आज हम सीखेंगे जीवन में सफलता के 5 नियम, क्योकि एक इंसान अगर अपने जीवन में सफल ही नहीं है तो उसका जीवन असल में पूरी तरह से व्यर्थ ही है।

    आपने सुना होगा, ‘सफलता का पहला नियम, सफलता का पहला सिद्धांत, जीवन में सफलता होने का पहला सूत्र।’

    ये सारे शब्द आपके कहीं कहीं सुने होंगे। क्या आप जाते हैं इसका तथ्य क्या है?

    सफलता हासिल करने के लिए कोई नंबर नहीं होते। सारे सफलता के कदम एक ही होते हैं। उदाहरण..

    अगर आपको सफल होना है तो कोई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नहीं होता। आपके अंदर धैर्य, समर्पण, पढ़ने की आदत, कड़ी मेहनत, एक अच्छा रवैया, दिन-रात का काम, एक संरक्षक, सकारात्मक ऊर्जा आदि।

    इसमे कोई प्रोसेस नहीं होता कि पहले आप सब्र पर ध्यान दे फिर पढ़ने की आदत विकसित करें या उसके बाद कोई मेंटर को ढूंढे।

    ये सभी महत्वपूर्ण आदत आपके अंदर होनी चाहिए।

    इसलिए सफलता आशा से नहीं मिलती है, अगर आशा से मिलती तो हर कोई सफल हो जाता।

    गुस्सा इंसान की बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है। या फिर अगर हमें किसी चीज़ का मोह लग जाए फिर तो जिंदगी में सफलता मुश्किल है। लेकिन दोस्तो ये कलयुग है लोग काम को ही ज्यादा महत्व देते हैं, अधिकता से ज्यादा गुस्सा भी होते हैं और मोह जैसे लालच में भी फस ही जाते हैं।

    दोस्तो ये 5 रूल्स जानने से पहले हम जिंदगी के कुछ रहस्य के बारे में बात करते हैं, क्योंकि भगवतगीता में इतनी बड़ी बात है जो आपको जानना बहुत ही जरुरी है।

    “जीवन ना तो भविष्य में है, और ना ही अतीत में है, जीवन तो बस इसी पल में है, जो लोग भविष्य में उलझे रहते है वो अपने आज को पूरी तरह से खो बैठते हैं वे कभी भी जिंदगी का आनंद नहीं उठा सकते हैं जो हैं जो चल रहा है उसी में आंनद ले।

    जो लोग अपने mind को control नहीं कर पाते है तो वो mind उनका सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है, जब भी हम एक ही चीज के बारे में बहुत ज्यादा सोचते है तो वो धीरे धीरे हमारे mind को इफेक्ट करने लग जाता है

    1.काम को अपने तरीके से करें –

    अपने काम को अपने तरीके से करो। होते ये है कि लोग दूसरे के देखा देखी में काम करते हैं।

    सफल इंसान ने जो अपने जीवन में कड़ी मेहनत की होती है उसको कोई नहीं देख सकता है, और न ही कोई और उसका अंदाजा लगा सकता है। हमें अपने जीवन के फैसले खुद लेने चाहिए।

    जिंदगी अपनी है तो फैसले और तरीके भी हमारे ही होने चाहिए।

    अपना रास्ता खुद बनाया जाता है, अपने विचारों में सुधार करे, गलतिया भी करे और उन गलतियों से सिखे।

    कोई मोटिवेशन स्पीकर कितना भी आपको समझा ले। लेकिन जब तक वो बात रियल में आप पर नहीं समझोगे तब तक आप उन बतो को सही से नहीं समझ सकते है ।

    2. जो काम जरुरी है उसको पहले करो –

    जो सबसे जरुरी काम है उसे सबसे पहले करे। होता ये है कि दिमाग में हजारो विचार चलते रहते हैं। फिर जो सबसे जरुरी काम होता है उसको हम करना भूल जाते है।

    विचार तो सबको आते हैं उसे रोका नहीं जा सकता।

    लेकिन जो जरुरी होता है उसे आपको किसी बुक में लिखना बेहतर है जिससे आप वो काम करना भूले ना।

    जो अपने गोल के लिए महत्वपूर्ण हो वो चीज़े पहले ही कर लेनी चाहिए। अगर कल पर छोड़ोगे तो आपका कल कभी आएगा ही नहीं।

    3. सही दिशा में एक्शन ले –

    किसी भी गोल को पूरा करने के लिए एक्शन लेना ही पड़ता है। जब तक आप एक्शन लेना शुरू नहीं करेंगे तब तक सफलता की 70% चीज़े नहीं सीख सकोगे।

    अपने गोल में बिजी रहो, अपने आप में बिजी रहो, अपने गोल्स के एक्शन में बिजी रहो। जैसे जैसे एक्शन लेना शुरू करोगे वैसे ही आप आगे बढ़ते जाते है।

    4. अपने Mindset को बदलो –

    ये सब कुछ आपके विचार से ही चलता है। जैसे आप सोचते हो वैसे ही आपके साथ होता है। ये बात 99% सच है कि “जैसे आप सोचोगे वैसा ही आप बनोगे”।

    इसका मतलब ये नहीं की आप अमीर बनने का सोचोगे और अमीर बन जाओगे।

    हमारी मनसिकता इस तरह से काम करती है, अगर हमें किसी चीज से ज्यादा लगाव हो जाए तो हमारे अंदर किसी भी काम को करने का जूनून आ जाता है।

    success tips life hindi

    5.समय का सही सदुपयोग करे-

    दुनिया में सबसे कीमती चीज है Time क्यों? क्योंकि वह हर पल हमारे हाथों से छुट् ती ही जा रही है। और अगर इस अनमोल जीवन को हमने ऐसे ही बर्बाद किया। तो लाइफ बहुत ही खराब बीतेगी।

    समय पैसे की तरह होता है। अगर आप इसे बर्बाद कर दें, तो बाद में जब आपको समय की ज़रूरत होगी, तब आपको समय नहीं मिलेगा। लेकिन वहीं दूसरी तरफ आपको समझ आ जाये कि इसको कैसे और किन किन लोगो के साथ बिताना है तो आप इसका अच्छे से उपयोग कर सकते है।

    “ आलसी के पास कुछ नहीं होता, वह सिर्फ लालसा करता है, लेकिन मेहनती पूरी तरह तृप्त होता है “

    इसलिए हमें अपने समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए अपने समय का सदुपयोग कैसे करें इस पर विचार जरूर करना चाहिए।

    सफलता पाने के लिए कुछ जरुरी बातें :-

    सही दिशा में कड़ी मेहनत

    काम के प्रति समर्पण

    अधिकतम अभ्यास

    आत्म विश्लेषण

    आत्म विश्वास

    सकारात्मक सोच

    समय का सदुपयोग

     सफल इंसान की कुछ बातें –

    यदि आपने बीस लोगों से पूछा कि एक अच्छा इंसान होने का क्या मतलब है, तो संभावना है कि आपको बीस अलग-अलग उत्तर मिलेंगे। व्यक्तियों को अच्छा चरित्र लक्षण क्या लगता है, यह कई कारकों के आधार पर भिन्न होता है। धर्म, जातीय पृष्ठभूमि और पारिवारिक गतिशीलता सभी किसी की व्यक्तिगत राय बनाने में एक भूमिका निभाते हैं और अक्सर यह निर्धारित करते हैं कि वे दूसरों को कैसे देखते हैं।

    सामान्यतया, अधिकांश लोग अच्छा बनने की इच्छा साझा करते हैं। हालांकि, यह जाने बिना कि किसी व्यक्ति को “अच्छा” क्या बनाता है, उस लक्ष्य को प्राप्त करना असंभव है। कई लोगों के लिए, अच्छा बनने की कोशिश करने और नकारात्मक चरित्र लक्षण होने के बीच का संघर्ष अत्यधिक चिंता या अवसाद का कारण बन सकता है। हम इनमें से कुछ मुद्दों पर चर्चा करेंगे और इस लेख में बाद में उन्हें कैसे दूर किया जाए।

    1. कभी भी अपने काम के लिए बहाने मत बनाओ –

    अपने जीवनसाथी, बॉस या ग्राहकों और अपने परिवार वालो को दोष देना व्यर्थ है और आप बहुत दूर नहीं जाएंगे। आप अपने व्यक्तिगत या पेशेवर जीवन में खुश या सफल क्यों नहीं हैं, इस पर उंगली उठाने और बहाने बनाने के बजाय, अपनी गलतियों को स्वीकार करें और उनसे सीखें।

    जब आप ऐसा करेंगे तो आप एक बेहतर इंसान बनेंगे। जब मैंने व्यक्तिगत रूप से अपनी गलतियों के लिए जीना शुरू किया, तो मेरा जीवन अपने आप बदल गया। मैं खुश और स्वस्थ हो गया, और मेरी पत्नी के साथ मेरे रिश्ते में सुधार हुआ। हम पहले से कहीं ज्यादा खुश हैं।

    2. ईमानदारी –

    एक व्यक्ति जो एक अच्छा इंसान बनना चाहता है, वह अपने और दूसरों के प्रति ईमानदार रहने का प्रयास करेगा। बेईमानी एक रिश्ते को बर्बाद करने का एक तरीका है और इससे लोग आपको नकारात्मक रूप से देख सकते हैं।

    3. विनम्रता –

    विनम्र होने का मतलब यह नहीं है कि एक व्यक्ति खुद को अपमानित करता है। इसके बजाय, एक व्यक्ति जो नम्रता का अभ्यास करता है, इनाम की अपेक्षा किए बिना दूसरों के प्रति दयालु होने के लिए तैयार रहता है। एक विनम्र व्यक्ति स्वयं को देने के लिए तैयार होता है और बदले में कुछ भी प्राप्त करने की अपेक्षा नहीं करता है।

    4. ज़िम्मेदारी –

    अपने कार्यों की जिम्मेदारी लेना परिपक्वता का प्रतीक है और एक अच्छे व्यक्ति की विशेषता है।

    5. एक अच्छा इंसान होना क्यों मायने रखता है –

    आपके कार्य और व्यवहार आपकी प्रतिष्ठा बनाने में मदद करते हैं। कुछ लोगों को स्वार्थी, पैसे के भूखे या खतरे के रूप में जाना जा सकता है। दूसरों को दयालु, उदार और वफादार दोस्तों के रूप में देखा जा सकता है। आपकी प्रतिष्ठा, अन्य कारकों के अलावा, जीवन में आपके सामने आने वाले अवसरों को बनाने में मदद करेगी।

    6. सहानुभूति –

    एक सहानुभूति रखने वाला व्यक्ति इस बात की समझ व्यक्त करता है कि दूसरे कैसा महसूस करते हैं। यह एक भावना के रूप में व्यक्त किया जाता है, न कि केवल समझ का एक मौखिक बयान। एक व्यक्ति जो दर्द कर रहा है वह अक्सर किसी ऐसे व्यक्ति के लिए तरसता है जो समझता है कि वह क्या कर रहा है।

    निष्कर्ष:-

    सफलत्ता के मार्ग पर चलना है तो हमको पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ना होता है, बिना मेहनत और परिश्रम के हम जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकते है

    ये सभी लोग जानते हैं कि व्यक्ति अपने कर्मों के द्वारा ही अपने भाग्य का निर्माण करता है। इसलिए हर दिन हमे नई-नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहे।

    दोस्तों,आशा करता हूँ कि ये लेख आपको जरूर पसंद आया होगा इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। धन्यवाद

    Previous Articleखुद को बेहतर बनाने की आसान टिप्स
    Next Article शर्म को कैसे खत्म करें
    Mahesh Yadav
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • LinkedIn

    Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

    Read Below Posts

    8 Mins Read

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज आपके अंदर होनी चाहिए

    Read More
    8 Mins Read

    चतुर और चालाक कैसे बने

    Read More
    8 Mins Read

    प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के तरीके

    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Posts
    April 24, 20254 Mins Read

    नए लोगों से बात करने के तरीके

    March 10, 20228 Mins Read

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज आपके अंदर होनी चाहिए

    February 26, 20228 Mins Read

    भगवान लक्ष्मण के जीवन के 10 रोचक तथ्य

    February 25, 20228 Mins Read

    प्रकृति के पांच तत्वों का महत्व

    1 2 3 … 49 Next
    Categories
    • Biography (7)
    • Education (2)
    • Health (29)
    • Hindi poem (1)
    • Hindi Story (35)
    • Interesting Facts (1)
    • love life (5)
    • Marketing (6)
    • Motivation (60)
    • Motivation in Hindi (117)
    • Random post (6)
    • Sports (1)
    • SUCCESS (58)
    • Time Management (4)
    About Aavomi
    Stay Positive Always!!
    Recent Comments
    • positivebate.com on सफल जीवन जीने के 7 बहुमूल्य नियम
    • success Ka Gyan on 100+ Best Motivational Quotes for students in Hindi l विधार्थियों के लिए बेस्ट मोटिवेशनल क्वोट्स
    • Rahul giri on 5 Best moral stories in Hindi for class 7~Hindi stories for class 7
    • Gayatri on 10 महत्वपूर्ण जीवन के पाठ जो हम भगवद गीता से सीख सकते हैं

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Contact Us
    • Guest Column
    • Sitemap
    • All Posts
    Copyright © Aavomi.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.