Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram RSS
    Facebook X (Twitter) Instagram RSS
    Aavomi.com
    Subscribe
    • Motivation
    • SUCCESS
    • Hindi Story
    • Health
    • Biography
    • love life
    Aavomi.com
    Home » खुद को बेहतर बनाने की आसान टिप्स
    Motivation in Hindi 8 Mins Read

    खुद को बेहतर बनाने की आसान टिप्स

    Jyoti YadavBy Jyoti YadavUpdated:September 21, 20218 Mins Read
    Best 4 Tips To Improve Yourself In Hindi
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit Telegram WhatsApp

    Best 4 Tips To Improve Yourself In Hindi

    नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख के अंदर हम आपके साथ शेयर करने वाले है एक बहुत ही इंटरेस्टिंग टॉपिक के बारे में ” खुद को बेहतर बनाने की आसान टिप्स” तो चलिए शुरू करते है,

    आज के समय में हर इंसान के लिए जीवन इतना कठिन हो गया है जिसकी वजह से उसको ये ही नहीं पता है कि एक सफल जीवन को जीने के वो कौन-कौन से rules और तरीके है जिनको इस दुनिया का कोई भी इंसान अपनाकर जीवन में आगे बढ़ सकता है।

    जीवन में बहुत सी मुश्किलें आती है और इंसान के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आते है जीवन में अगर खुशिया मिलती है तो उसके साथ-साथ दुःख भी मिलता है.

    एक अच्छा जीवन जीना उतना कठिन नहीं होता है जितना की हम उसको समझते है लेकिन कुछ ऐसी छोटी-छोटी बातें होती है जिनको की अगर हम सही समय पर समझ लेते है तो हमारा जीवन बहुत हद तक आसान हो जाता है।

    आज इस आर्टिकल के अंदर मैं आपके साथ कुछ ऐसी ही बातें शेयर जरने वाला हूँ जिनको अगर कोई इंसान अपनाता है तो वो अपने जीवन को काफी हद तक आसान बना सकता है।

    लाइफ में आगे बढ़ने का जो सबसे पहला स्टेप होता है वो ये समझना होता है कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या- क्या जरुरी होता है ?

    जीवन जीने के लिए सबसे जरुरी क्या होता है ?

    जिंदगी को जीने के दो तरीके होते है एक तो सबसे समझदार तरीका और दूसरा सबसे बेवकूफ वाला तरीका अगर इन दोनों के बीच के फर्क को हम समझ पाते है तो एक सफल जीवन जीने की तरकीब हमको समझ आने लग जाती है।

    मान लो कि एक इंसान जो अपने पुरे जीवन में खुश रहा और उसने वो किया जो वो करना चाहता था तो क्या हम उसको एक सफल इंसान कह सकते है या फिर सफल उसको कहेंगे जो की हर समय अंदर से दुःखी ही रहा हो।

    जीवन में हमें खुश रहना है या फिर दुःखी रहना है असल में ये हमारे ही हाथ में होता है क्योकि जो हमारे पास होता है उसकी तरफ हमारा ध्यान ही नहीं होता है और जो हमारे पास नहीं होता है उसके लिए हम दुःखी होते रहते है।

    जिंदगी को जीने के जो तरीके है असल में वो बहुत ही सरल होते है लेकिन हमारी सोच बहुत ही कठिन हो गयी है हमको सरल चीज़े समझ ही नहीं आती है।

    जब एक बार हमको ये समझ आ जाता है कि लाइफ में मेरे लिए सबसे जरुरी क्या है और फिर हम उस पर काम करते है तो हमारी लाइफ कुछ कमाल की हो सकती है।

    जब तक हमको ये पता नहीं होता है तब तक हम असल में दुःखी ही रहते है तो आइये अब समझते है कि एक इंसान की असल में दुःखी होने की वजह क्या होती है।

    इंसान जीवन में दुःखी क्यों होता है ?

    इस दुनिया में असल में कुछ भी स्थायी नहीं होता है हर समय में सबकुछ बदल रहा है जीवन में कोई समय ऐसा आता है जब हम दुःखी होते है और कोई समय ऐसा आता है जब हम बहुत ही ज्यादा खुश हो रहे होते है।

    बदलाव इस प्रकृति का नियम होता है इंसान के दुःखी होने की जो सबसे बड़ी वजह होती है वो ये ही होती है कि वो बदलाव नहीं चाहता है और खुद को समय के साथ बदलता नहीं है।

    परिवर्तन जीवन के लिए सबसे जरुरी होता है क्योकि बदलाव से ही हम जीवन में आगे बढ़ते है हम दूसरी सीढ़ी पर तभी चढ़ पाते है जब हम पहली वाली सीढ़ी को छोड़ते है।

    जो हम अपने लिए चाहते है और जैसा हम चाहते है वो हमारे अनुसार अगर नहीं हो रहा होता है तो हम परेशान होने लग जाते है और जो हमारे पास नहीं होता है उसके बारे में सोच-सोच कर दुःखी हो रहे होते है।

    जिंदगी आपको कभी भी वो नहीं देती है जो की आप अपने लिए चाहते हो क्योकि इंसान अपने लिए बहुत कुछ चाहता है लेकिन असल में आपको वो कभी नहीं मिलता है क्योकि जिंदगी आपको वो ही देती है जो की आप असल में होते हो।

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए बदलाव सबसे जरुरी चीज़ है अगर हम समय के साथ खुद को बदल रहे है तो असल में हम जीवन में सफल हो रहे होते है

    लाइफ में हर समय हमें बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए।

    इंसान को अपनी लाइफ में जब कोई goal मिल जाता है और समझ आ जाता है कि उसके लिए सबसे जरुरी क्या होता है तो वो उसी दिशा में आगे बढ़ने लग जाता है लेकिन समस्या हर इंसान के जीवन में आती है।

    जब भी जीवन में कोई भी समस्या आये तो कुछ बातें आपको हमेशा याद रखनी है।

    जीवन जीने के तरीके के लिए कुछ अच्छे विचार

    अगर आप किसी भी कार्य में बार-बार फ़ैल हो रहे हो तो इसका मतलब ये है कि आप कोशिश तो कर रहे हो क्योकि सही दिशा में की गयी कोशिश ही हमको सफलता दिलाती है।
    जीवन में आगे बढ़ने के लिए ये जरुरी नहीं है की आप क्या करते हो बल्कि ये जरुरी है की आप क्या छोड़ते हो क्योकि एक कदम आगे बढ़ाने के लिए दूसरे को उठना ही पड़ता है।

    जब भी जीवन आपको मुश्किल लगने लग जाये तो अपने अंदर झांकना और देखना की ऐसा क्या काम है जिसको की आप कर सकते हो और उसमे सफलता को पा सकते हो।
    आप अगर किसी भी फील्ड के पक्के खिलाडी बन जाते हो तो आपको इतना मिलता है की आप कभी सपने में भी नहीं सोच सकते हो।

    आपके अंदर अगर आगे बढ़ने की हिम्मत है तो इस दुनिया में ऐसा कोई भी काम नहीं है जिसको की किया न जा सके ये जिंदगी जीने के तरीके सबसे सरल है।
    जीवन जीना बहुत ही आसान होता है कुछ चीज़े ऐसी होती है जिनमे आप विफल हो जाते हो और जो काम आप कर जाते हो वो काम आपके लिए करना आसान हो जाता है।

    इंसान के जीवन में सफलता भी आती है और असफलता भी आती है ये दोनों एक सिक्के के दो पहलू होते है जो की हर इंसान के जीवन में आते ही है।

    आपको अगर सफलता मिलती है तो आप बहुत ही खुश होते हो और अगर असफलता मिलती है तो आप दुःखी होते हो लेकिन हर असफलता के पीछे सफलता छुपी होती है।

    हमको अपने अंदर ये देखना होता है की ऐसा क्या काम है जिसको की मैं कर सकता हूँ और उसमे सफलता को हासिल कर सकता हूँ।

    life goals in hindi

    अब हम आपके साथ शेयर करने वाले है 4 बातें जिनकी मदद से आप-अपने जीवन को बेहतर बना सकते है।

    1.)अच्छा बोलने की कला

    जीवन में बहुत बार ऐसा होता है कि हम अपने बोलने की वजह से पीछे रह जाते है और अपने हुनर को दुनिया के सामने नहीं लेकर जा पाते है जिसकी वजह से हमको निराशा मिलती है।

    जब हम खुल कर बोलने की कला को सीखने लग जाते है तो हम जीवन में आगे बढ़ रहे होते है अच्छा बोलने की कला जब हमको आ जाती है तो साथ-साथ कामयाबी भी आने लग जाती है।

    अगर हमारी किसी काम को लेकर सोच सही होती है तो हमारे अंदर ये कला अपने-आप ही विकसित होने लग जाती है सफल होने के लिए हमारी सोच का सही होना बहुत ही जरुरी होता है।

    2. ) हर काम में संतुलन बनाये रखे

    जीवन में हर काम में हमको संतुलन बनाना बेहद ही जरुरी होता है क्योकि जब संतुलन होता है तो हम काम को अच्छे से समझ कर उसको कर पाते है।

    एक इंसान को अपनी निजी लाइफ और अपनी कामकाजी जिंदगी को संतुलन में रखना होता है तभी आप आराम से रह सकते हो।

    अगर हमारे काम में संतुलन नहीं होता है तो बहुत ही जल्द हमारे जीवन में असंतुलन हो जाता है।

    3.)सकारात्मक सोचे

    जीवन में जब हमारे सामने छोटी-छोटी समस्या आती है तो उस समय हम परेशान होने लग जाते है और हमारे अंदर गलत विचार आने लग जाते है।

    हमारे दिमाग के अंदर दिन में पता नहीं हजारो विचार आते है लेकिन वो आना समस्या नहीं है क्योकि वो तो आएंगे ही और हर इंसान के अंदर आते है।

    ये जरुरी नहीं है की क्या विचार आ रहे है बल्कि जरुरी ये है कि हम उनमे से हम किस विचार को मान रहे है और उसको अपने जीवन में अप्लाई कर रहे है।

    इंसान की लाइफ बहुत ही सरल होती है बस फर्क इतना है की हम क्या मानते है और क्या करते है।

    4. )अपने अंदर नयी आदतें विकसित करे 

    कार्य और पारिवारिक दायित्व आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता हो सकती है, लेकिन कार्य-जीवन संतुलन बनाने के लिए एक या दो शौक होना आवश्यक है। खेल, शिल्प और अन्य गतिविधियां आपकी नियमित जिम्मेदारियों से ब्रेक लेने में आपकी मदद कर सकती हैं, और वे आपको काम से बाहर सीखने और बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

    दोस्तों, आपको ये हमारा लेख ” खुद को बेहतर बनाने की आसान टिप्स( Simple tips to improve yourself) ” कैसा लगा, आशा करता हूँ कि आपको ये हमारा आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा, इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। धन्यवाद

    Previous Article10वीं Class पास करने के बाद कैसे करें सही Stream का चुनाव
    Next Article जीवन में सफलता पाने के आसान तरीके ~ Success Mantra
    Jyoti Yadav
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Jyoti Yadav is a Digital Marketing analyst by profession and like to posts motivational and inspirational Hindi Posts. She has experience in Digital Marketing and specializing in organic SEO, social media marketing, Affiliate Marketing.

    Read Below Posts

    8 Mins Read

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज आपके अंदर होनी चाहिए

    Read More
    8 Mins Read

    भगवान लक्ष्मण के जीवन के 10 रोचक तथ्य

    Read More
    8 Mins Read

    चतुर और चालाक कैसे बने

    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Posts
    April 24, 20254 Mins Read

    नए लोगों से बात करने के तरीके

    March 10, 20228 Mins Read

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज आपके अंदर होनी चाहिए

    February 26, 20228 Mins Read

    भगवान लक्ष्मण के जीवन के 10 रोचक तथ्य

    February 25, 20228 Mins Read

    प्रकृति के पांच तत्वों का महत्व

    1 2 3 … 49 Next
    Categories
    • Biography (7)
    • Education (2)
    • Health (29)
    • Hindi poem (1)
    • Hindi Story (35)
    • Interesting Facts (1)
    • love life (5)
    • Marketing (6)
    • Motivation (60)
    • Motivation in Hindi (117)
    • Random post (6)
    • Sports (1)
    • SUCCESS (58)
    • Time Management (4)
    About Aavomi
    Stay Positive Always!!
    Recent Comments
    • positivebate.com on सफल जीवन जीने के 7 बहुमूल्य नियम
    • success Ka Gyan on 100+ Best Motivational Quotes for students in Hindi l विधार्थियों के लिए बेस्ट मोटिवेशनल क्वोट्स
    • Rahul giri on 5 Best moral stories in Hindi for class 7~Hindi stories for class 7
    • Gayatri on 10 महत्वपूर्ण जीवन के पाठ जो हम भगवद गीता से सीख सकते हैं

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Contact Us
    • Guest Column
    • Sitemap
    • All Posts
    Copyright © Aavomi.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.