Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram RSS
    Facebook X (Twitter) Instagram RSS
    Aavomi.com
    Subscribe
    • Motivation
    • SUCCESS
    • Hindi Story
    • Health
    • Biography
    • love life
    Aavomi.com
    Home » अपने विचारो पर नियंत्रण करना सिखिये नहीं तो वे आपको नियंत्रित करेंगे
    Motivation in Hindi 6 Mins Read

    अपने विचारो पर नियंत्रण करना सिखिये नहीं तो वे आपको नियंत्रित करेंगे

    Jyoti YadavBy Jyoti YadavUpdated:July 9, 20216 Mins Read
    Control Thoughts and Emotions In Hindi
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit Telegram WhatsApp

    Control Thoughts and Emotions In Hindi

    जीवन विचारों के साथ ही आरंभ होता है और विचारों के साथ ही समाप्त हो जाता है। अजीब, अद्भुत और विचित्र लगने वाला यह जीवन कुछ और नहीं बल्कि विचारों का एक सिलसिला मात्र है।

    कभी शून्य  से आरंभ तो कभी शून्य पर समाप्त अर्थ यह हुआ कि जीवन का आरम्भ और अंत दोनों ही विचारों पर निर्भर करते है जब तक विचार हैं तब तक हम हैं जिस दिन  विचार नहीं समझो हम भी नहीं,अर्थात विचार हमारे जीवन का आधार होते है।

    जब हम विचारों की बात करते हैं तो विचारों का अर्थ होता है कि अपने जीवन के लिए विचारशील होना, विचार अर्थात प्रगति, प्रगति इसलिए क्यूंकि हमारा जीवन भविष्य के विचारों के आधार पर ही होता है, व्यक्ति की सफलता एवं असफलता उसके सकारात्मक एवं नकारात्मक विचारों पर ही निर्भर करती है।

    स्वामी रामतीर्थ जी ने कहा था कि मनुष्य के जैसे विचार होते हैं, वैसा ही उसका जीवन बनता है, और वैसा ही वो खुद बनता चला जाता है।  स्वामी विवेकानंद ने कहा था, स्वर्ग और नरक कहीं नहीं होते है बल्कि इनका निवास हमारे विचारों में ही है। भगवान बुद्ध ने अपने शिष्यों को उपदेश देते हुए कहा था- वर्तमान में हम जो कुछ हैं अपने विचारों के कारण है।  शेक्सपीयर ने लिखा है- कोई वस्तु अच्छी या बुरी नहीं होती है। अच्छाई-बुराई का आधार हमारे विचार ही हैं। ईसा मसीह ने कहा था- मनुष्य के जैसे विचार होते हैं वैसा ही वह बन जाता है।

    जीवन में विचारों का महत्व :-

    हमारा जीवन हमारे विचारों से प्रभावित होता है। चारों तरफ के वातावरण से प्रभावित होकर हम अच्छा या बुरा सोचते हैं, हमारा जीवन भी वैसा ही बन जाता है।

    हमेशा अच्छा और आशावादी दृष्टिकोण कैसी भी परिस्थितियाँ आने पर उसे रचनात्मक सोच से देखने की दिशा देता है, आत्मविश्वास को मजबूत बनाता है। किसी भी चीज को पाने के लिए दृढ़ता से खड़े तो होना ही पड़ेगा, नहीं तो गिर जाएंगे। मनोबल और सोच जब अच्छी होगी तो हम स्वयं अपने जीवन को बहुत आगे बढ़ा सकते हैं।

    विचारो की शक्ति :-

    हमारा व्यक्तित्व, विचार और चिंतन से बनता है। यह हमारे जीवन के अब तक के चिंतन और समस्त विचारों का प्रतिफल होता है। हम अपने जीवन में विचारों द्वारा ही उन्नति कर जीवन के उच्चतम लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

    जीवन वैसा ही होता है, जैसा हमारे विचार उसे बनाते हैं, जैसा हम खुद के लिए सोचते है ,ऐसा इसलिए क्योंकि यह विचारों का दर्पण है। इस प्रकार विचार जीवन की आधारशिला हैं।

    विचार ऐसी चीज है जिसे कोई भी नहीं रोक सकता है। सभी के मन में हमेसा Thought आते रहते हैं कुछ अच्छे होते है तो कुछ बुरे। हमारा सारा ब्रह्माण्ड ऊर्जा से भरा हुआ है। और हमारे आस पास भी बहुत ऊर्जा है और इसी ब्रह्माण्ड की ऊर्जा को हमारा शरीर भी ग्रहण करता रहता है।

    विचारो के अंदर इतनी बड़ी शक्ति होती है कि एक सही विचार आपके जीवन को एक सही रास्ते पर लेकर जा सकता है और एक गलत विचार आपके जीवन को पूरी तरह से बर्बाद भी कर सकता है।

    अपने विचारो पर नियंत्रण करना सिखिये नहीं तो वे आपको नियंत्रित करेंगे

    जीवन जीने के लिए अच्छे विचार :-

    सकारात्मक सोच और अनमोल विचार आपको सकारात्मक मानसिकता बनाये रखने में मदद करेंगे जिससे आप किसी भी चुनौती का सामना आसानी से करने एवं सफल होने की संभावना को बढ़ा सकते हैं ?

    अपने विचारों को सकारात्मक रखो क्योंकि आपके विचार आपके शब्द बन जाते हैं। अपने शब्दों को सकारात्मक रखें क्योंकि आपके शब्द आपके व्यवहार बन जाते हैं। अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें क्योंकि आपका व्यवहार आपकी आदतें बन जाती है। अपनी आदतों को सकारात्मक रखें क्योंकि आपकी आदतें आपके मूल्य बन जाते हैं। अपने मूल्यों को सकारात्मक रखें क्योंकि आपके मूल्य ही आपके भाग्य बन जाते हैं।

    कोई भी काम आपको तब-तक मुश्किल लगता है जब तक की आप उसको करते नहीं हो.

    अगर आप किसी भी कार्य में बार-बार फ़ैल हो रहे हो तो इसका मतलब ये है की आप कोशिश तो कर रहे हो क्योकि सही दिशा में की गई  कोशिश ही हमको सफलता दिलाती है.

    अगर आपने अपने जीवन में वो काम नहीं किया जो  कि आप करना चाहते हो तो आपकी जिंदगी की डोर किसी और के हाथ में ही रहेगी.

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए ये जरुरी नहीं है कि आप क्या करते हो बल्कि ये जरुरी है कि आप क्या छोड़ते हो क्योकि एक कदम आगे बढ़ाने के लिए दूसरे को उठना ही पड़ता है.

    जीवन असल में कभी न खत्म होने वाली समस्याओं का सिलसिला है। एक समस्या का समाधान केवल अगली समस्या की शुरुआत है। बिना समस्याओं के जीवन की आशा मत करो. ऐसी कोई चीज़ नहीं है। इसके बजाय ऐसे जीवन की आशा करो जिसमें अच्छी समस्याएँ हों।

    जब भी जीवन आपको मुश्किल लगने लग जाए  तो अपने अंदर झांकना और देखना की ऐसा क्या काम है जिसको कि आप कर सकते हो और उसमे सफलता को पा सकते हो.

    सारा खेल सोच का होता है क्योकि एक इंसान अपनी सोच से ही बड़ा बनता है और अपनी सोच से एक छोटा इंसान बनता है इसलिए सबसे जरुरी होता है कि आप अपने लिए क्या सोचते है और कितना आगे तक सोचते है।

    विचार ही आपके जीवन का निर्माण करते है ?

    आपका जीवन पूरी तरह से आपके ही हाथ में  होता है क्योकि ये आपके विचारो पर निर्भर करता है कि आप अपने जीवन को किस तरह से देख रहे होते है।

    सारा खेल नजरिये का होता है, नजरिया ही आपके जीवन की दिशा को तय करता है अगर आपका अपने जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया है तो आप आगे बढ़ते जाते हो अगर आपका नजरिया गलत है तो आपका जीवन गलत दिशा की तरफ बढ़ता जाता है।

    प्रकृति का एक नियम है कि जो भी आप उसे देते हैं वह कई गुना करके आपको वापस देती है। प्रकृति के नियम अटल हैं। हम उसे जो देते हैं वही लौटकर वापस आता है ,आप प्रेम बाँटते हैं तो प्रेम वापस लौटकर आएगा।

    आप जैसे विचार भेजते हैं वही आपको मिलेंगे। आप हमेशा समस्याओं पर बात करेंगे प्रकृति आपको कई समस्याएं प्रस्तुत कर देगी।

    आप अपने विचार बदल कर देखिए। सकारात्मक विचार सोचिये। सकारात्मक बातें कीजिये। आप केवल अपने शब्दों को बदल कर देखिए। सारे नकारात्मक शब्द हटा दीजिये, फिर देखिये आपके जीवन के ऊपर आपका पूरा control होगा।

    इस समय विचार हमारे जीवन को control कर रहे होते है और जब हमारे विचार बदल जाते है तो हमारा पूरा control हमारी life के ऊपर होता है।

    आपके विचार ही आपके भाग्य का निर्माण करते हैं। आप विचार बदल दीजिये आपका भाग्य बदल जायेगा।

    आपके विचारों का प्रवाह आपके जीवन की दशा और दिशा को तय करेगा। आपका जीवन जो इस समय है जो परिस्थितियां हैं वह केवल आपकी आदतों और विचारों का एक समुच्चय है। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरह से अपने विचारो को direction देते है।

    Previous Articleजब आप खुद को ढूंढते हैं तब समाधान निकल आता है।
    Next Article सीखो सबसे लेकिन फॉलो किसी को मत करो।
    Jyoti Yadav
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Jyoti Yadav is a Digital Marketing analyst by profession and like to posts motivational and inspirational Hindi Posts. She has experience in Digital Marketing and specializing in organic SEO, social media marketing, Affiliate Marketing.

    Read Below Posts

    8 Mins Read

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज आपके अंदर होनी चाहिए

    Read More
    8 Mins Read

    भगवान लक्ष्मण के जीवन के 10 रोचक तथ्य

    Read More
    8 Mins Read

    चतुर और चालाक कैसे बने

    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Posts
    April 24, 20254 Mins Read

    नए लोगों से बात करने के तरीके

    March 10, 20228 Mins Read

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज आपके अंदर होनी चाहिए

    February 26, 20228 Mins Read

    भगवान लक्ष्मण के जीवन के 10 रोचक तथ्य

    February 25, 20228 Mins Read

    प्रकृति के पांच तत्वों का महत्व

    1 2 3 … 49 Next
    Categories
    • Biography (7)
    • Education (2)
    • Health (29)
    • Hindi poem (1)
    • Hindi Story (35)
    • Interesting Facts (1)
    • love life (5)
    • Marketing (6)
    • Motivation (60)
    • Motivation in Hindi (117)
    • Random post (6)
    • Sports (1)
    • SUCCESS (58)
    • Time Management (4)
    About Aavomi
    Stay Positive Always!!
    Recent Comments
    • positivebate.com on सफल जीवन जीने के 7 बहुमूल्य नियम
    • success Ka Gyan on 100+ Best Motivational Quotes for students in Hindi l विधार्थियों के लिए बेस्ट मोटिवेशनल क्वोट्स
    • Rahul giri on 5 Best moral stories in Hindi for class 7~Hindi stories for class 7
    • Gayatri on 10 महत्वपूर्ण जीवन के पाठ जो हम भगवद गीता से सीख सकते हैं

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Contact Us
    • Guest Column
    • Sitemap
    • All Posts
    Copyright © Aavomi.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.