Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram RSS
    Facebook X (Twitter) Instagram RSS
    Aavomi.com
    Subscribe
    • Motivation
    • SUCCESS
    • Hindi Story
    • Health
    • Biography
    • love life
    Aavomi.com
    Home » Free Time का उपयोग करने के बेहतरीन तरीके
    Motivation in Hindi Time Management 8 Mins Read

    Free Time का उपयोग करने के बेहतरीन तरीके

    Jyoti YadavBy Jyoti YadavUpdated:December 25, 20218 Mins Read
    Free Time का उपयोग करने के बेहतरीन तरीके
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit Telegram WhatsApp

    How To Use Free Time In Hindi

    आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त होते जा रहे हैं कि हमारे पास समय निकालना बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है लेकिन अगर हम अपनी दैनिक दिनचर्या को सही तरीके से मैनेज करें तो हमारे लिए फ्री टाइम निकालना बहुत ही आसान हो जाता है।

    लेकिन अगर हम अपनी दैनिक दिनचर्या को देखें तो हमको समय मिल ही जाता है फिर चाहे हम अपने ऑफिस के अंदर हो या फिर अपने घर के अंदर हो और अगर आप एक विद्यार्थी हैं तो आपको भी अपने दैनिक जीवन में फ्री टाइम जरूर मिल ही जाता होगा तो क्या आपने अपने उस फ्री टाइम के बारे में कुछ होता है कि आप उस समय का किस तरीके से सही सदुपयोग कर सकते हैं?

    अगर हम बात करें तो बहुत से लोग इस समय को व्यर्थ के कामों के अंदर बर्बाद कर देते हैं कुछ लोग इस समय को अपने दोस्तों के साथ निकाल देते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इस समय का सही तरीके से सदुपयोग करते हैं और इसका लाभ उनको उनके सफल जीवन में कभी न कभी जरूर मिलता है।

    अक्सर कहा जाता है कि जो इंसान अपने खाली समय का सही तरीके से सदुपयोग करना जानता है सफलता उससे ज्यादा दिन तक दूर नहीं रह सकती है क्योंकि खाली समय का उपयोग जिस इंसान ने किया है उसने अपने जीवन में सफलता को जरूर प्राप्त किया है इसलिए हम सभी को अपने खाली समय का उपयोग करना आना चाहिए क्योंकि दुनिया भर के सभी महान लोग अपने खाली समय का सही जगह पर और सही कार्यों के अंदर सदुपयोग कर रहे हैं, इसलिए हमको भी अपने खाली समय का सदुपयोग करना ही चाहिए।

    अब सवाल यह उठता है कि अपने खाली समय का सदुपयोग कैसे करें ?अगर आपने अपने खाली समय के लिए कुछ योजनाएं बना कर रखी है और उसका पालन कर रहे हैं तो बहुत ही अच्छी बात है लेकिन अगर आप अभी तक इस समस्या का समाधान खोजने में असमर्थ रहे हैं तो आज के इस लेख के अंदर हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं और हम आपको बताने जा रहे हैं कि अपने खाली समय का सही तरीके से सदुपयोग कैसे करे? तो चलिए जानते है –

    Free Time का उपयोग करने के 9 बेहतरीन तरीके | Success tips

    1. अपने कार्यों की योजना बनाये 

    खाली समय का उपयोग आप योजनाओं को बनाने के लिए कर सकते हैं आप अपने करियर के लिए प्लानिंग कर सकते हैं, आप अपने भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकते हैं, आप अपने अगले दिन के लिए प्लानिंग कर सकते हैं आप अपने आज के दिन के लिए प्लानिंग कर सकते हैं कि आपको आज के पूरे दिन क्या-क्या काम करना है और आने वाले अगले दिन क्या-क्या कार्य करने हैं

    जो भी कार्य आपके लिए जरूरी होते हैं आप उन सभी कार्यों के लिए प्लानिंग कर सकते हैं उसके लिए आप एक कागज के ऊपर आपने सभी कार्यों को लिख सकते हैं और वहां पर लिख सकते हैं कि आपको किस समय पर किस कार्यों को पूरा करना है इस तरह से आप खाली समय के अंदर अपने कार्यों की और अपने जीवन की योजनाएं बना सकते हैं।

    Free Time का उपयोग करने के बेहतरीन तरीके

    2. कुछ क्रिएटिव कार्य कर सकते हैं 

    जब भी आपको कार्य के बीच में खाली समय मिले तो आप उसके अंदर कुछ भी क्रिएटिव कार्य के साथ-साथ कुछ प्रोडक्टिव कार्य कर सकते हैं, जब भी आप कुछ भी क्रिएटिव कार्य करते हैं तो उसके अंदर आपको कोई ना कोई नया कार्य करना होता है

    जब आप कुछ भी नया कार्य करते हैं तो आपको अच्छा महसूस होता है और आपको करने में भी आनंद आता है और अगर आपको ऐसा कार्य करते जो कि आपको करना पसंद होता है तो अब आप अपने कार्य को प्रोडक्टिव तरीके से भी बेहतर बना सकते हैं और आप अपने कार्य की प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ाते रहते हैं।

    अगर आपको पेंटिंग करना पसंद है या फिर आपको नाचना पसंद है या फिर आपको गाना पसंद है तो आप इन कार्यों को कर सकते हैं और जब आप इन कार्यों को करते हैं तो आप खाली समय का सदुपयोग अच्छे से हो जाता है और आपको यह सभी कार्य करके अच्छा भी महसूस होता है।

    3. इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं 

    जब भी आप खाली होते हैं तो आप अपने मोबाइल फोन के अंदर करके जानकारी एकत्रित कर सकते हैं और अपनी नॉलेज को आसानी के साथ बढ़ा सकते हैं आज के समय में इंटरनेट के ऊपर इतनी अच्छी अच्छी जानकारियां है कि आप उसके अंदर अपने करियर बना सकते हैं और अपने ज्ञान को भी बढ़ा सकते हैं, कुछ ऐसी वेबसाइट है जिनके ऊपर अपनी जानकारी को हासिल कर सकते हैं जो आपके जीवन में कभी आपके काम आती है।

    4. किताबे पढ़ सकते हैं 

    खाली समय का बेहतर तरीके से अगर आप इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उसके अंदर आप किताबें पढ़ सकते हैं कहा जाता है कि किताब इंसान का सबसे अच्छी दोस्त होती है।

    किताब जब आप पढ़ते हैं तो आपके अंदर पढ़ने की शक्ति बढ़ती है और सीखने की शक्ति बढ़ती है और साथ ही साथ आपको जानकारियां भी बढ़ती है और कुछ नया सीखने को मिलता है इसलिए अपने साथ हमेशा एक किताब जरूर रखें और जब भी आपको खाली समय मिले तो उसको जरूर पढ़ें क्योंकि किताब पढ़ने के फायदे बहुत ही अद्भुत होते हैं इसलिए किताब जरूर पढ़ें।

    5. अपनी पसंद का कार्य जरूर करें 

    जो कार्य करना पसंद होता है उसको अगर आप करते हैं तो आप उसके अंदर बेहतर परिणाम निकाल सकते हैं और अपनी पसंद का कार्य करने से आपको अच्छा महसूस होता है और आप उसके अंदर पूरी तरह से संतुष्ट हो पाते हैं।

    आज के समय में बहुत से लोग हैं जो कि अपनी पसंद की विपरीत कार्य करते हैं इसके अंदर उनको कभी भी संतुष्टि नहीं मिलती है लेकिन अगर आप अपनी पसंद का कार्य न भी कर रहे हैं तब भी आपको दिन में खाली समय जरूर मिलता है उसके अंदर आप अपने पसंद के कार्यो को जरूर करें, ऐसा करने से आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है और किसी भी कार्य को करने का विश्वास आता है इसलिए अपनी पसंद का कार्य जरूर करें।

    6. कसरत और व्यायाम करें 

    जब भी आपको खाली समय मिले तो उसके अंदर आप थोड़ी बहुत शारीरिक गतिविधियां कर सकते हैं उसके अंदर आप कसरत कर सकते हैं और कुछ व्यायाम कर सकते हैं उसके अंदर आप कुछ भी खेल खेल सकते हैं क्योंकि जो खेल आपको खेलना पसंद होता है उसको खेलने से आप शारीरिक रूप से भी मजबूत बने रहते हैं और शारीरिक रूप से फिट रहते हैं और आप अच्छा नहीं महसूस करते इसलिए जब भी समय मिले तो कसरत जरूर करें।

    7. व्यक्तित्व विकास के ऊपर कार्य करें 

    जब भी आपको समय मिले तो आपको अपनी पर्सनैलिटी के ऊपर कार्य करना बहुत ही जरूरी होता है इससे आप अपनी पर्सनालिटी को बेहतर बनाते चले जाते हैं और आपके खाली समय का भी सदुपयोग अच्छे से हो जाता है।

    अपने व्यक्तित्व का विकास हम सभी के लिए आज के इस समय में बहुत ही जरूरी हो गया है क्योंकि दुनिया इतनी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है अगर आप अपने अंदर समय के साथ बदलाव नहीं करते हैं और खुद के व्यक्तित्व में भी विकास नहीं करते हैं तो आप इस दुनिया से बहुत ही पीछे रह जाएंगे और कुछ भी नया नहीं सीख पाएंगे इसलिए अपने ऊपर कार्य जरूर करें।

    8. खुद को हमेशा अपडेट रखें 

    जब भी हम किसी भी कार्य के अंदर व्यस्त रहते हैं तो हमारा खुद के ऊपर ध्यान नहीं होता है इसकी वजह से हम अपनी चीजों को सही तरीके से व्यवस्थित नहीं कर पाते हैं और बहुत सी जानकारियां हमसे छूट जाती है इसलिए जब भी आपको खाली समय मिले तो उसके अंदर आप खुद को अपडेट जरूर रखें, इसके अंदर आप अपने स्वास्थ्य का और अपने खानपान का ख्याल रख सकते हैं और आप जानकारी जुटा सकते हैं कि आप पूरे दिन क्या करते हैं? क्या आपको सही करते हैं? क्या आप कुछ गलत करते हैं? क्या आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं या फिर आप गलत दिशा में आगे बढ़ रहे हैं?

    आपको हर एक चीज की जानकारी होना बहुत ही जरूरी होता है अगर आप अपने कार्य के अंदर पूरे दिन लगे हुए होते हैं तो आप कभी भी यह नहीं जान पाते हैं कि आपके लिए क्या सही है और आपके लिए क्या गलत है इसलिए खुद को अपडेट होना बहुत ही जरूरी होता है।

    9. दूसरों की सहायता जरूर करें 

    जब आप व्यस्त होते हैं तो आप अपने कार्यों के अंदर व्यस्त होते हैं लेकिन जब भी आपको खाली समय मिले तो आप दूसरों के लिए भी कार्य कर सकते हैं और दूसरों की मदद कर सकते हैं।

    बहुत से लोग होते हैं जिनको दूसरों की मदद करना पसंद होता है ऐसे लोग जीवन में बहुत जल्द सफल होते हैं अगर आपके पास खाली समय होता है तो आप अपने परिवार के साथ भी कार्य कर सकते हैं और आप दूसरों की भी मदद कर सकते हैं।

    आज के इस लेख के अंदर हम ने जानने की कोशिश की है कि ” अपने खाली समय को सही तरीके से कैसे उपयोग करें “आशा करते हैं कि आप को इस लेख के माध्यम से जरूर कुछ अच्छी जानकारी मिली होगी अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी इसको अपने दोस्तों के साथ में शेयर जरूर करें धन्यवाद।

    Previous Articleकिताबें पढ़ने के फायदे
    Next Article असंभव को संभव बनाने के अद्भुत नियम
    Jyoti Yadav
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Jyoti Yadav is a Digital Marketing analyst by profession and like to posts motivational and inspirational Hindi Posts. She has experience in Digital Marketing and specializing in organic SEO, social media marketing, Affiliate Marketing.

    Read Below Posts

    8 Mins Read

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज आपके अंदर होनी चाहिए

    Read More
    8 Mins Read

    भगवान लक्ष्मण के जीवन के 10 रोचक तथ्य

    Read More
    8 Mins Read

    चतुर और चालाक कैसे बने

    Read More

    1 Comment

    1. Durgesh bansal on August 3, 2022 5:42 pm

      Ha me aaj se khali samay ko apne knoledge ko gain karne lagauga

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Posts
    April 24, 20254 Mins Read

    नए लोगों से बात करने के तरीके

    March 10, 20228 Mins Read

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज आपके अंदर होनी चाहिए

    February 26, 20228 Mins Read

    भगवान लक्ष्मण के जीवन के 10 रोचक तथ्य

    February 25, 20228 Mins Read

    प्रकृति के पांच तत्वों का महत्व

    1 2 3 … 49 Next
    Categories
    • Biography (7)
    • Education (2)
    • Health (29)
    • Hindi poem (1)
    • Hindi Story (35)
    • Interesting Facts (1)
    • love life (5)
    • Marketing (6)
    • Motivation (60)
    • Motivation in Hindi (117)
    • Random post (6)
    • Sports (1)
    • SUCCESS (58)
    • Time Management (4)
    About Aavomi
    Stay Positive Always!!
    Recent Comments
    • positivebate.com on सफल जीवन जीने के 7 बहुमूल्य नियम
    • success Ka Gyan on 100+ Best Motivational Quotes for students in Hindi l विधार्थियों के लिए बेस्ट मोटिवेशनल क्वोट्स
    • Rahul giri on 5 Best moral stories in Hindi for class 7~Hindi stories for class 7
    • Gayatri on 10 महत्वपूर्ण जीवन के पाठ जो हम भगवद गीता से सीख सकते हैं

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Contact Us
    • Guest Column
    • Sitemap
    • All Posts
    Copyright © Aavomi.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.