Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram RSS
    Facebook X (Twitter) Instagram RSS
    Aavomi.com
    Subscribe
    • Motivation
    • SUCCESS
    • Hindi Story
    • Health
    • Biography
    • love life
    Aavomi.com
    Home » सपने वो नहीं है जो हम नींद में देखते है, सपने वो है जो हमको नींद नहीं आने देते।
    Motivation in Hindi 7 Mins Read

    सपने वो नहीं है जो हम नींद में देखते है, सपने वो है जो हमको नींद नहीं आने देते।

    Jyoti YadavBy Jyoti YadavUpdated:August 14, 20217 Mins Read
    Make Your Dream True In Hindi
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit Telegram WhatsApp

    सपना”, इस दुनिया में हर कोई देखता है और उसे साकार करना चाहता है। अपने सपनों को साकार करने का सबसे अच्छा मौका “आज, अभी” है। यदि आप प्रयास करें और सही योजना बनाएँ तो आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

    Make Your Dream True In Hindi

    आप क्या चाहते हैं इसका पता लगाएँ और अपनी कामयाबी की तरफ़ छोटे-छोटे कदम बढ़ाएँ। आपके रास्ते में काफी रुकावटें आएगी और आने भी वाली है,पर आप अपने रूकावटों का डटकर सामना करें और आगे बढ़ें, और अंत में आपको वही मिलेगा जो आप हमेशा पाना चाहते थे।

    असल में हमारे आधे सपने केवल इसलिए पूरे नहीं होते है कि हम उनका पीछा करना छोड़ देते हैं। जब भी कुछ हमारे अनुसार हो रहा होता है तब-तक तो हम उस काम को कर रहे होते है लेकिन जब कोई कार्य हमारे अनुसार नहीं होता है तो हम उसको करना बीच में ही छोड़ देते है।

    खुद को समय देना जरूरी है और आपको खुद पर विश्वास होना चाहिए और फिर समझना चाहिए कि उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपके पास आत्मविश्वास भी होना चाहिए।

    जाने-अनजाने हम किसी और को copy करने लग जाते है और अपने अंदर ही अंदर एक ख्याबो की दुनिया बना लेते है जो कि असल में कभी भी पूरी नहीं की जा सकती है।

    जीवन में हमें कभी भी किसी को भी copy नहीं करना चाहिए। कभी भी किसी के जैसा बनने की कोशिश न करे, हमेशा खुद के जैसा बनने की कोशिश करे ये ही आपके जीवन का असल goal होना चाहिए।

    आप अपना एक goal बना तो लेते है लेकिन जब उसको पूरा करने की बारी आती है तो वहाँ पर आप पीछे हटने लग जाते हो तो आज हम आपके साथ share करने वाले है कि अपने सपने को कैसे साकार करें ?

     विशिष्ट रूप से अपने सपने को निर्धारित कर लें :-

    सर्वप्रथम आप अपने सपने को विशिष्ट रूप से निश्चित करें, ताकि आप अपने सपने को साकार करने के मार्ग पर चल सकें। अपने सपने को विशिष्ट रूप से निश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि, आप अपने सपने के बारे में अपनी डायरी में या किसी नोटबुक में लिखें।

    जब भी आप कुछ भी  डायरी में या किसी नोटबुक में लिखते है और उसको बार-बार repeat करते है तो वो धीरे-धीरे पक्का होता चला जाता है।

    अगर आप यह नहीं जानते कि आप क्या चाहते है तो आप उसे प्राप्त नहीं कर सकते हैं, क्या आप उसे प्राप्त कर सकते हैं?

    जब तक आपके mind में clear नहीं होता है कि exact आपको क्या चाहिए तब तक आप उस level का effort लगाने में भी असफल होते है। इसलिए अपने goal को विशिष्ट रूप से जाने और फिर उस पर कार्य करे।

    अपने सपने को Burning Desire में बदले :-

    आपको बस यह करना है कि अपने सपने को आपके मन में बसे burning desire में परिवर्तित करें। अपने सपने को प्राप्त करने का दृढ़ संकल्प बना लेने से आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है और जीवन के मुश्किल पड़ावों को पार करने में सहायता प्रदान होती है।

    अपने सपने को प्रबल इच्छा में परिवर्तित करने का यह एक मार्ग हो सकता है कि आप मान ले कि आपका सपना प्राप्त करने योग्य है और आप इसे प्राप्त कर सकते हैं।

    जब आपके अंदर अपने goal के लिए एक burning desire होता है तो आपके लिए और कुछ भी matter नहीं करता है आपको तो बस वो हर हाल में चाहिए ही होता है।

    एक बार यह साधारण सी इच्छा प्रबल इच्छा बन जाए तो इसे आप बस एक सपना नहीं कह सकते है क्योंकि सपने हमेशा काल्पनिक होते है और उनका कोई अस्तित्व नहीं होता है। इसलिए आपको यह विचार करना चाहिए कि आपकी इच्छा आपके सपने से बढ़कर है।

     

    सपने वो नहीं है जो हम नींद में देखते है, सपने वो है जो हमको नींद नहीं आने देते।

    अपने Goal को पाने के लिए Planing करे :-

    अपने goal को प्राप्त करने के लिए एक विशेष उद्देश्य को तैयार करना अनिवार्य है; इस उद्देश्य को आप योजना या कार्य योजना कह सकते हैं। सभी के लिए कोई एक सार्वभौमिक योजना नहीं बन सकती है।

    हर योजना, उसे बनाने वाले व्यक्ति और उसके लक्ष्य पर निर्भर है; इसलिए अपनी लक्ष्य को साधने के लिए आपको खुद इसको तलाशना और तैयार करना पड़ेगा। आपको खुद को देखना होता है कि आज आप किस level पर है उसके अनुसार आप अपनी planing बनाये।

    अपनी योजना के हर एक पड़ाव के बारे में लिखें। ऐसा करने से आपको अपने लक्ष्य को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। किसी भी goal को हासिल करने के लिए repeat करना बहुत जरुरी होता है।

    जिंदगी इतनी भी आसान नहीं है जितना आप समझते है, और आप अपने एक के बाद एक लक्ष्य को clearly ढंग से जांचने में समर्थ नहीं है और आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ जरूरी पड़ावों में बदलाव ला सकते हैं तथा किसी अलग मार्ग पर चलने की दुबारा से कल्पना कर सकते हैं।

    हमेशा Realistic Goal Set करे :-

    अपने main goal को छोटे-छोटे लक्ष्य में विभाजित करें। और फिर हर goal को प्राप्त करने की अवधि निश्चित करें। इसका उद्देश्य धीरे-धीरे आगे बढ़ना है।

    जब भी आप अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए अपने लक्ष्य को realistic goal में विभाजित करते हैं, या ऐसे किए बिना सिर्फ मुख्य लक्ष्य को ही पूरा करने के बारे में सोचते है, तो इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की सलाह लेना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है चाहे वह आपके करीबी मित्र या जान-पहचान के कोई व्यक्ति क्यों न हों, आपको बस यह देखना है कि उन्होंने यह सब कैसे किया। यह आपको वह लक्ष्य क्या है और कितने उचित है यह बेहतर तरीके से जानने में आपकी मदद करेंगे।

    बहुत बार दुसरो की मदद से अपने लक्ष्यों को पाना बहुत ही आसान काम हो जाता है इसलिए दुसरो की सलाह लेने से हिचको मत क्योकि उनकी मदद से  अपने लक्ष्यों को पाना बहुत हद तक आसान हो जाता है।

    नियमित रूप से अपने कार्य की जाँच करें :-

    जैसे-जैसे आप अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ते जाते है, इस बात का अनुभव करना महत्वपूर्ण हैं कि सही में आप क्या प्राप्त करना चाहते है। जैसे कहा जाता है कि एक दिन में इमारत खड़ी नहीं होती है, इसी प्रकार अगर आप चाहें भी तो एक ही दिन में आप प्रगति के शिखर तक नहीं पहुंच सकते, आप बस यह ध्यान में रखें की आप आगे बढ़ रहे है।

    जब आप समय-समय पर अपने काम की जाँच करते है तो आपको पता लग जाता है कि आपका कहाँ खड़े होते है।

    आपको अपनी गलतियों का पता लग जाता है।

    आप हर समय कुछ नया सीखते रहते है।

    अपने सपने को साकार करने के सफर का आनन्द लें :-

    अगर आप कोई भी लक्ष्य का पीछा कर रहे होते है तो सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपने सफर का कितना आंनद ले रहे होते है, अगर सफर interesting होता है तो आप आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेते है लेकिन सफर boring हो जाता है तो आपका काम भी boring हो जाता है।

    जीवन को कठोर न समझे और ऐसा न सोचें कि सपनों को साकार करके ही आप खुशी पा सकते हैं। बल्कि अगर आपने अपने सपने को प्राप्त कर लिया तो फिर आप सुखद आनंद का अनुभव कर सकते है, फिर अपने वास्तविक स्थिति में वापिस आ जाइए और नए सपनों की तलाश करें।

    इस प्रकार तीव्र इच्छा होना या आगे की सोचना यह सामान्य बात हैं, इसलिए बस आप अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ने वाले हर कदम का आनंद ले न कि केवल यह सोचें की आपको खुशी तब मिलेगी या खुद पर गर्व तब होगा या आपके जीवन का उद्देश्य तब पूरा होगा जब आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। बल्कि हर पहलू का आनंद ले और हर बात पर खुद पर गर्व महसूस करें।

     

    Previous Articleखुद पर शक करना बंद करो कड़ी मेहनत करो इसे पूरा करो
    Next Article मनुष्य के लिए कठिनाईया बहुत जरुरी है क्योकि उनके बिना सफलता का आंनद नहीं लिया जा सकता है।
    Jyoti Yadav
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Jyoti Yadav is a Digital Marketing analyst by profession and like to posts motivational and inspirational Hindi Posts. She has experience in Digital Marketing and specializing in organic SEO, social media marketing, Affiliate Marketing.

    Read Below Posts

    8 Mins Read

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज आपके अंदर होनी चाहिए

    Read More
    8 Mins Read

    भगवान लक्ष्मण के जीवन के 10 रोचक तथ्य

    Read More
    8 Mins Read

    चतुर और चालाक कैसे बने

    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Posts
    April 24, 20254 Mins Read

    नए लोगों से बात करने के तरीके

    March 10, 20228 Mins Read

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज आपके अंदर होनी चाहिए

    February 26, 20228 Mins Read

    भगवान लक्ष्मण के जीवन के 10 रोचक तथ्य

    February 25, 20228 Mins Read

    प्रकृति के पांच तत्वों का महत्व

    1 2 3 … 49 Next
    Categories
    • Biography (7)
    • Education (2)
    • Health (29)
    • Hindi poem (1)
    • Hindi Story (35)
    • Interesting Facts (1)
    • love life (5)
    • Marketing (6)
    • Motivation (60)
    • Motivation in Hindi (117)
    • Random post (6)
    • Sports (1)
    • SUCCESS (58)
    • Time Management (4)
    About Aavomi
    Stay Positive Always!!
    Recent Comments
    • positivebate.com on सफल जीवन जीने के 7 बहुमूल्य नियम
    • success Ka Gyan on 100+ Best Motivational Quotes for students in Hindi l विधार्थियों के लिए बेस्ट मोटिवेशनल क्वोट्स
    • Rahul giri on 5 Best moral stories in Hindi for class 7~Hindi stories for class 7
    • Gayatri on 10 महत्वपूर्ण जीवन के पाठ जो हम भगवद गीता से सीख सकते हैं

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Contact Us
    • Guest Column
    • Sitemap
    • All Posts
    Copyright © Aavomi.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.