Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram RSS
    Facebook X (Twitter) Instagram RSS
    Aavomi.com
    Subscribe
    • Motivation
    • SUCCESS
    • Hindi Story
    • Health
    • Biography
    • love life
    Aavomi.com
    Home » जीवन जीने के लिए संघर्ष जरुरी है…..
    Motivation in Hindi SUCCESS 7 Mins Read

    जीवन जीने के लिए संघर्ष जरुरी है…..

    Jyoti YadavBy Jyoti YadavUpdated:March 16, 20217 Mins Read
    जीवन जीने के लिए संघर्ष जरुरी है.....
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit Telegram WhatsApp

    Life  में success प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना आवश्यक है, संघर्ष से ही हम अपने जीवन में कुछ पा सकते है क्योंकि जीवन का दूसरा नाम ही संघर्ष होता है।

    इस  संसार में चाहे मनुष्य हो या फिर एक छोटे से प्राणी से लेकर इस दुनिया का सबसे बड़ा प्राणी हो, सबके जीवन में संघर्ष होता है।

    किसी के जीवन में अगर कठिनाई और समस्या आती है तो इसका मतलब है कि वो सफलता की तरफ आगे बढ़ रहा होता है क्योकि जीवन में बार–बार हार के भी हिम्मत रखना और कठिनाई को पीछे छोड़कर अपने लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ाना ही संघर्ष होता है।

    हर किसी को जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ता है, इस दुनिया में जिस ने भी बड़ी सफलता को पाया है वो सफलता उसके संघर्षो ने ही उसको दिलाई है।

    जीवन में सफलता उसी को मिलती है जिसने मुसीबतों का सामना किया हैं| भगवान श्री कृष्ण ने भी गीता में कहा है –

    “ जीवन एक संघर्ष है एंव इसका सामना प्रत्येक व्यक्ति को करना होता हैं ”

    मुसीबतों से भागना, नयी मुसीबतों को निमंत्रण देने के समान है| जीवन में समय-समय पर चुनौतियों एंव मुसीबतों का सामना करना पड़ता है एंव यही जीवन का सत्य है|

    जीत के लिए संघर्ष आवश्यक है :-

    किसी इंसान को अगर जीवन में सफलता को पाना है तो उसके लिए संघर्ष उतना ही जरूरी होता है जितना कि हमको जीवित रहने के लिए हवा की जरुरत होती है।

    संघर्ष किये बिना कोई भी कुछ भी नहीं पा सकता है क्योकि ये जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, मेहनत करके ही एक इंसान अपनी मज़िल को पा सकता है।

    जीवन में संघर्ष का कोई विकल्प नहीं होता है कुछ field ऐसे होते है जिनमे की थोड़ी कम मेहनत करनी पड़ती है और किसी में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन मेहनत तो करनी ही पड़ती है।

    किसी भी field में सफलता को पाना कठिन कार्य होता है लेकिन जीवन जीने के लिए संघर्ष सबसे मुश्किल कार्य होता है क्योकि संघर्ष ही हमारा चरित्र बनाता है कि आप असल में क्या कर सकते है।

    कोई इंसान अगर एक काम पर पूरी तरह से focus रहता है तो शुरुआत में असफल हो सकता है लेकिन अगर उसका संघर्ष और focus सही जगह पर होता है तो उसकी सफलता निश्चित होती है।

    Success हमेशा focus और एक सही सोच चाहती है अगर आपकी सोच सही दिशा में है तो आपकी सफलता भी बड़ी ही होगी।

    बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुँच सकते है|

    जीवन में परिश्रम का महत्व :-

    परिश्रम हर जीवित प्राणी के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण होता है अगर मनुष्य के जीवन में परिश्रम नहीं होता है तो उसके जीवन की गाड़ी रुक जाती है जिसकी वजह से वो आगे नहीं बढ़ पाता है।

    मनुष्य के जीवन में परिश्रम सबसे जरुरी होता है क्योकि इस दुनिया में हर प्राणी की जिंदगी में परिश्रम का बहुत महत्व होता है। इस संसार में कोई भी ऐसा प्राणी नहीं है जिसको कि बिना कुछ किये कुछ मिल जाये।

    जीवन जीने के लिए संघर्ष जरुरी है.....

    परिश्रम का सीधा मतलब विकास के साथ होता है अगर एक सही दिशा में कोई भी कार्य किया जाता है तो उसमे एक-न-एक दिन सफलता जरूर मिलती है।मनुष्य ने परिश्रम से अपने जीवन को आज कितना सरल और सुविधाजनक बना लिया है।

    किसी भी field में अगर पूरी मेहनत से परिश्रम किया जाता है तो उसमे जीत जरूर मिलती है मनुष्य इस प्रकृति का सबसे ताकतवर प्राणी है क्योकि वो जो भी चाहता है उसको कर भी सकता है।

    जब इंसान परिश्रम करता है तो उससे जीवन में अनेक लाभ होते है जिससे कि वो काम के प्रति इतना अग्रसर हो जाता है कि वो उसकी एक आदत बन जाती है अगर हमारी आदते सही दिशा में होती है हमारी सफलता भी बड़ी होती है।

    जीवन के संघर्ष में
    टूटा भी हूँ और बिखरा भी हूँ,
    ऐ जिन्दगी तेरी ठोकरों से
    मैं निखरा भी हूँ

    संघर्ष ही जीवन में सफलता की कुंजी है 

    संघर्ष इंसान के जीवन का वो अनुभव होता है जिसको कि इस दुनिया हर इंसान एक–न–एक दिन जरूर महसूस करता है जैसे कि कोई इंसान किसी के सामने बोलने में असफल हो रहा होता हैं तो उसको जरुरत है अपनी अच्छी बोलने की कला को विकसित करना, अब उसके लिए वो एक संघर्ष है।

    संघर्ष जीवन को तराशता है और निखारता है, सँवारता है और इंसान को एक अलग level पर लेकर जाता है संघर्ष जीवन में उतार–चढ़ाव का अनुभव करवाता है, हमारी सोच को विकसित करता है।

    इस दुनिया का हर इंसान जीवन में सफल होना चाहता है लेकिन वो संघर्ष करने को तैयार नहीं होता है वो चाहता है की उसको हर चीज़ बैठे–बैठे ही मिल जाये लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है।

    जब भी आप कोई भी काम अपनी पूरी जी–जान लगाकर करते हो और फिर उसमे सफलता को पाते हो तो वहाँ पर एक अलग ही level की ख़ुशी होती है असल में उस ख़ुशी से बढ़कर और कुछ भी एक इंसान के लिए हो नहीं सकता है।

    संघर्ष का डर इंसान को पीछे धकेलता है लेकिन आज का काम आपको कल सुकून देने वाला होता है इसलिए संघर्ष के डर से अपने आप को पीछे की तरफ न धकेले बल्कि उसका सामना करते हुये अपने जीवन में आगे बढ़ते ही जाये।

    जब हम अपने जीवन में संघर्ष के मुकाम पर होते है तो ये अपने साथ बहुत सारा अनुभव लेकर आता है जिससे आप उस अनुभव को ग्रहण कर रहे होते है और आगे बढ़ रहे होते है।

    जीवन में संघर्ष करने वाले की जीत जरूर होती है :-

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए हर इंसान को इस रास्ते पर चलना ही होता है क्योकि बिना संघर्ष के सफलता नहीं मिलती है संघर्ष के बाद प्राप्त सफलता ही इंसान को वास्तविक आनंद देती है।

    जब हम किसी काम में संघर्ष करते है और उसमे हमको बार–बार असफलता मिलती रहती है फिर भी हम उसको करते ही रहते है तो हम अंदर से मजबूत हो रहे होते है क्योकि संघर्ष हमको हिम्मत देता है।

    संघर्ष जीवन में बंद दरवाजो को खोल देता है ये अंत में विजय का द्धार खोलती है और हर समस्या का समाधान करता है अगर अपने–आप को एक सफल इंसान बनाना है तो संघर्ष करना तो सीखना ही होगा।

    जो इंसान अपने जीवन में मेहनत से हर कार्य को करता है उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं होता है वो हर असंभव को संभव बनाता रहता है ये ही एक सफल इंसान की निशानी होती है कि वो जीवन में कुछ भी हो जाये वो कभी भी रुकता नहीं है बस आगे बढ़ता ही रहता है।

    जीवन में अगर कोई इंसान इस रास्ते पर चलता है तो उसका जीवन औरो की तुलना में बहुत ही खूबसूरत होता है। 

    जब तक जीवन में संघर्ष नहीं होता तब तक जीवन जीने के अंदाज को, सच्ची खुशी को, आनंद को, सफलता को अनुभव भी नहीं कर सकते है, जिस तरह बिना चोट के पत्थर भी भगवान नहीं होता। ठीक उसी तरह मनुष्य का जीवन भी संघर्ष की तपिश के बिना ना तो निखर सकता है, ना शिखर तक पहुँच सकता है और ना ही मनोवांछित सफलता पा सकता है।

     

    Previous Articleआज मैं जो कुछ हूँ अपने failures की वजह से हूँ
    Next Article आयु सिर्फ एक संख्या है, और आपकी प्रतिभा आपको कभी विफल नहीं करेगी
    Jyoti Yadav
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Jyoti Yadav is a Digital Marketing analyst by profession and like to posts motivational and inspirational Hindi Posts. She has experience in Digital Marketing and specializing in organic SEO, social media marketing, Affiliate Marketing.

    Read Below Posts

    8 Mins Read

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज आपके अंदर होनी चाहिए

    Read More
    8 Mins Read

    भगवान लक्ष्मण के जीवन के 10 रोचक तथ्य

    Read More
    8 Mins Read

    चतुर और चालाक कैसे बने

    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Posts
    April 24, 20254 Mins Read

    नए लोगों से बात करने के तरीके

    March 10, 20228 Mins Read

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज आपके अंदर होनी चाहिए

    February 26, 20228 Mins Read

    भगवान लक्ष्मण के जीवन के 10 रोचक तथ्य

    February 25, 20228 Mins Read

    प्रकृति के पांच तत्वों का महत्व

    1 2 3 … 49 Next
    Categories
    • Biography (7)
    • Education (2)
    • Health (29)
    • Hindi poem (1)
    • Hindi Story (35)
    • Interesting Facts (1)
    • love life (5)
    • Marketing (6)
    • Motivation (60)
    • Motivation in Hindi (117)
    • Random post (6)
    • Sports (1)
    • SUCCESS (58)
    • Time Management (4)
    About Aavomi
    Stay Positive Always!!
    Recent Comments
    • positivebate.com on सफल जीवन जीने के 7 बहुमूल्य नियम
    • success Ka Gyan on 100+ Best Motivational Quotes for students in Hindi l विधार्थियों के लिए बेस्ट मोटिवेशनल क्वोट्स
    • Rahul giri on 5 Best moral stories in Hindi for class 7~Hindi stories for class 7
    • Gayatri on 10 महत्वपूर्ण जीवन के पाठ जो हम भगवद गीता से सीख सकते हैं

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Contact Us
    • Guest Column
    • Sitemap
    • All Posts
    Copyright © Aavomi.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.