Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram RSS
    Facebook X (Twitter) Instagram RSS
    Aavomi.com
    Subscribe
    • Motivation
    • SUCCESS
    • Hindi Story
    • Health
    • Biography
    • love life
    Aavomi.com
    Home » खुद पर शक करना बंद करो कड़ी मेहनत करो इसे पूरा करो
    Motivation in Hindi 7 Mins Read

    खुद पर शक करना बंद करो कड़ी मेहनत करो इसे पूरा करो

    Jyoti YadavBy Jyoti YadavUpdated:August 14, 20217 Mins Read
    Success Mantra For Life In Hindi
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit Telegram WhatsApp

    Success Mantra For Life In Hindi

    आज का जो मेरा विषय है वो इसी पर आधारित है कि हम सभी अपने जीवन में कई अनुभव करते हैँ और हर दिन करते ही रहते है,अनुभव ही हमें अपने जीवन में आने वाले कई ऐसे नकारात्मक घटनाओ से बचाते हैँ जिनके लिए हम सही निर्णय ले पाते हैँ।

    जो घटनाये हमें नुकसान भी पहुंचा सकती है या हमारे लिए एक सीख भी दे जाती हैँ या हो सकता है हमें किसी ऐसे अनुभव से अवगत भी करा दे जो कि हमारे लिए बहुत ही जरुरी भी हो।

    एक इंसान खुद पर शक करना तब शुरू करता है जब वो खुद को किसी के साथ Compare करता है, जाने-अनजाने हम सामने वाले की Strength को हमारी Weakness के साथ compare करते रहते है।

    अगर कुछ भी आपकी Weakness है और सामने वाले की Strength है अगर वहाँ पर आप compare करते हो तो आपको problem होने ही वाली है।

    सामने वाले को पता है वो क्या है कितना बुद्धिमान कितना सरल कितना चालाक कितना समझदार और कितना बेवकूफ़ तो आप यह निर्धारित करने की गलती ना करे कि कौन क्या एवं कितना है।

    हम सभी अलग सोच रखते हैँ,हमारा सब का चेहरा अलग है, हमारी काया अलग है, रंग-रूप अलग है, विचार अलग है, भावनाएं अलग है, यहाँ तक की हाथ की रेखाएं भी अलग हैँ, तो अगर आप किसी को कमजोर या बेकार या बुद्धिहीन समझते हैँ तो यह  पूरी तरह से आपकी ही नासमझी है।

    हर इंसान के अंदर कुछ  strength होती है और कुछ weakness होती है ये इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जिसके अंदर ये दोनों चीज़ न हो। लेकिन हमारा ध्यान सिर्फ weakness की तरफ होता है जिसकी वजह से हम खुद पर शक करना शुरू कर देते है।

    आपको एक बात समझनी है कि जो काम वो कर सकता हैं वो ही काम आप नहीं कर सकते हो। लेकिन आप भी तो ये बात मानो कि जो काम आप कर सकते हो वो काम कोई करने की सोच भी नहीं सकता हैं।

    हम सब लोगो को यह बात माननी ही पड़ेगी कि भगवान ने हम सब में कुछ-न-कुछ अलग गुण दिये हैं। जो काम हम कर सकते हैं वो कोई नहीं कर सकता हैं। जो गुण हमारे अंदर हैं वो गुण किसी के भी पास नहीं हैं।हमको उसको खोजने की जरूरत होती है।

    आपको किसी के भी जैसा बनने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं हैं। शायद आपको नहीं पता हैं लेकिन आप जैसे भी है सर्वश्रेष्ठ हैं। आपको कुछ बनना ही है तो खुद को और बेहतर बनाने की कोशिश करो। खुद को बेहतर बनाना इंसान का सबसे बड़ा गुण होता है।

    अपनी गलतियों से सीख कर बेहतर बनो, दूसरों में एक अच्छा गुण देखकर उनके जैसा बनने की कोशिश करो। दूसरों में एक अच्छा गुण हो सकता हैं लेकिन हमारे अंदर हजारो अच्छे गुण हैं। हमे जरूरत हैं तो बस उन गुणों को तलाशने की, आपको उनको तलाशने की हर समय कोशिश करते रहना चाहिए।

    असल में ये हमारी गलती नहीं होती है बचपन से ही हमे बोला जाता हैं कि उसके जैसे बनो, इसके जैसे बनो, उससे कुछ सीखो। किसी से कुछ अच्छा सीखना बहुत अच्छी बात हैं लेकिन किसी के जैसा बनने की कोशिश करना, अपना और भगवान का अपमान करना हैं। क्योकि भगवान ने हम सबको अलग कुछ सोच समझ कर ही बनाया हैं। भगवान ने हम सब में ही कुछ-न-कुछ अलग खूबी दी हैं।

    खुद को हर समय बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करे :-

    खुद को बेहतर बनाने के बहुत सारे तरीक़े होते हैं लेकिन सबसे पहले आपको ये पता लगाना होगा कि आप जीवन से क्‍या चाहते हो,आप खुद से क्या चाहते हो,आप क्या कर सकते हो, जब खुद से ये सवाल करते हो तो आपको खुद को बेहतर बनाना आसान हो जाता है।

    अगर आप अपने असली रूप से मिल लेगें तो आपको अपनी खोज करना आसान हो जाएगा। खुद बेहतर बनाने के लिए सबसे महत्‍वपूर्ण है कि नकारात्‍मक चीजों से बचें और ज्‍यादा से ज्‍यादा सकारात्‍मक रहने की कोशिश करें।

    1. खुद को जानो।

    खुद को समझे और पहचाने। खुद को जानना ही असल में सबकुछ जानना होता है, एक इंसान अपने अंदर की कला को अगर जान लेता है तो वो ही बेहतर इंसान होता है।

    अगर आप अपने असली रूप को पहचान लोगे तो आपकी जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी और आप एक बेहतर जिंदगी जी सकोगे।

    1. हर समय खुद पर भरोसा करो।

    आपको खुद पर विश्वास होना चाहिए। आपको विश्वास होना चाहिए कि आपका कल आज से बेहतर होगा। आपको विश्वास होना चाहिए कि आप कुछ भी कर सकते हो। ये विश्वास ही आपको जीवन में आगे लेकर जाता है।

    ऐसा कोई काम नहीं जिसे आप नहीं कर सकते हैं, ऐसी कोई पुस्तक नहीं है जिसे आप नहीं पढ़ सकते। आपका आत्मविश्वास आप को बेहतर बनाने में बहुत महत्वपूर्ण है।

    खुद पर शक करना बंद करो कड़ी मेहनत करो इसे पूरा करो

    1. अपने-आप से प्यार करें।

    अगर आपको खुद से प्यार करना आता है तो आप किसी से भी प्यार कर सकते हो, और ये एक बहुत ही बड़ी कला होती है जो कि हमको हर चीज़ से जोड़ती है फिर चाहे वो आपका काम हो या फिर कोई इंसान हो।

    खुद को बेहतर बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है आपका स्वस्थ रहना। अपने शरीर के अच्छे से देखभाल करे और स्वस्थ रहें। खुद को बेहतर बनाने और शिखर पर पहुंचाने में स्वस्थ शरीर हमेशा मदद करेगा।

    1. Negative चीजों से हमेशा बचें।

    खुद को बेहतर बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप नकारात्मक चीजों से बचें और ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक रहने की कोशिश करें।

    बुरी संगति से बचें, बुरे लोगों से बचें, बुरी आदतों से बचें, बुरा व्यवहार करने से बचें, बुराइयों से बचें। ऐसी सभी चीजों से बचें जो आपको सही नहीं लगती और सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।

    1. हमेशा सीखते रहे और एक सीधा रास्ता पकडे।

    हमेशा सीखते है रहे, बड़ा हो या छोटा हर किसी से सीखे। ज्ञान मांगने में कोई बुराई नहीं है। सीखना कभी बुरा नहीं होता, आप जितना ज्यादा सीखोगे उतने ही बेहतर बनते जाओगे।

    सीखने की कला एक सबसे बड़ी कला होती है।

    आपको जिसके बारे में नहीं पता, उसके बारे में अपने सीनियर से पूछे। अगर आप स्टूडेंट है तो अपने टीचर से पूछे, आप अपने मां-बाप या फिर किसी भी बड़े आदमी से अपने सवाल पूछ सकते हैं।

    1. अपने लक्ष्य को पहचाने और उस पर काम करे।

    एक बेहतर इंसान बनने के लिए आपको बाकी लोगों की तरह इधर उधर ना भटक कर अपने लक्ष्य को पहचान कर उसे पूरा करने में लग जाना चाहिए।

    उतना ही बोले जितनी जरूरत हो। जरूरत से ज्यादा बोलना आदमी की वैल्यू कम कर देता है। जैसे-जैसे आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ोगे, दुनिया आपको अच्छा बताना शुरू कर देगी।

    1. जीवन में हमेशा दूसरों का सम्मान करें।

    एक अच्छे आदमी की पहचान होती है कि वो सबकी इज्जत करता है। किसी के साथ गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करता और छोटा हो या बड़ा सभी के साथ इज्जत से पेश आता है।

    अगर आपको भी बेहतर इंसान बनना है तो आप भी सब का सम्मान करना सीखें। किसी को गाली ना दें, किसी को बुरा ना बोले, किसी का बुरा ना करें और हर किसी का सम्मान करें।

    खुद को बेहतर बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने अंदर की बुराइयों को निकाल फेंके और एक अच्छा इंसान बन कर ईमानदारी से जीवन जियें।

    Previous Articleजब हम बोलते हैं आसान है और जवाब मांगते हैं तो जवाब मिल जाता है।
    Next Article सपने वो नहीं है जो हम नींद में देखते है, सपने वो है जो हमको नींद नहीं आने देते।
    Jyoti Yadav
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Jyoti Yadav is a Digital Marketing analyst by profession and like to posts motivational and inspirational Hindi Posts. She has experience in Digital Marketing and specializing in organic SEO, social media marketing, Affiliate Marketing.

    Read Below Posts

    8 Mins Read

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज आपके अंदर होनी चाहिए

    Read More
    8 Mins Read

    भगवान लक्ष्मण के जीवन के 10 रोचक तथ्य

    Read More
    8 Mins Read

    चतुर और चालाक कैसे बने

    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Posts
    April 24, 20254 Mins Read

    नए लोगों से बात करने के तरीके

    March 10, 20228 Mins Read

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज आपके अंदर होनी चाहिए

    February 26, 20228 Mins Read

    भगवान लक्ष्मण के जीवन के 10 रोचक तथ्य

    February 25, 20228 Mins Read

    प्रकृति के पांच तत्वों का महत्व

    1 2 3 … 49 Next
    Categories
    • Biography (7)
    • Education (2)
    • Health (29)
    • Hindi poem (1)
    • Hindi Story (35)
    • Interesting Facts (1)
    • love life (5)
    • Marketing (6)
    • Motivation (60)
    • Motivation in Hindi (117)
    • Random post (6)
    • Sports (1)
    • SUCCESS (58)
    • Time Management (4)
    About Aavomi
    Stay Positive Always!!
    Recent Comments
    • positivebate.com on सफल जीवन जीने के 7 बहुमूल्य नियम
    • success Ka Gyan on 100+ Best Motivational Quotes for students in Hindi l विधार्थियों के लिए बेस्ट मोटिवेशनल क्वोट्स
    • Rahul giri on 5 Best moral stories in Hindi for class 7~Hindi stories for class 7
    • Gayatri on 10 महत्वपूर्ण जीवन के पाठ जो हम भगवद गीता से सीख सकते हैं

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Contact Us
    • Guest Column
    • Sitemap
    • All Posts
    Copyright © Aavomi.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.